ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

इंदौर से विदा होते हुए शुभमन गिल ने बदली हेयर स्टाइल

 इंदौर। इंदौर में शतक बनाने के बाद शुभमन गिल ने अपनी हेयर स्टाइल में बदलाव किया। इसके लिए उन्होंने मुंबई के विशेष हेयर स्टाइलिस्ट की सेवाएं लीं। शुभमन इस समय जबदस्त फार्म में है। गिल ने 97 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली थी। इसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल थे।

शहर में खेले गए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के बाद भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें सोमवार दोपहर तीसरे मैच के लिए इंदौर से रवाना हुईं। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को वर्षा से प्रभावित मुकाबले में डकवर्थ लुईस पद्धति से पराजित किया था। सोमवार दोपहर को दोनों टीमें राजकोट के लिए रवाना हुईं।

तीसरा वनडे मैच 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा। परिणाम के हिसाब से यह मैच अर्थ नहीं रखता क्योंकि भारत ने शुरुआती दोनों वनडे जीतकर सीरीज पर 2-0 से अपराजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में विश्व कप से पहले इस मैच का इस्तेमाल दोनों टीमें अपना संयोजन तलाशने के लिए करेंगी। ऐसे में दोनों टीमों के कई खिलाड़ी राजकोट न जाते हुए अलग-अलग जगह के लिए रवाना हुए। इनमें भारत के पांच क्रिकेटर जबकि आस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी शामिल हैं।

अधिकांश खिलाड़ी मुंबई लौटे

भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें दोपहर सवा दो बजे विशेष विमान से राजकोट रवाना हुई। भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, मुकेश कुमार और रुतुराज गायकवाड़ टीम के साथ नहीं गए। ये सभी सुबह अलग-अलग फ्लाइट से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई। इनमें से अधिकांश मुंबई गए हैं। शार्दुल और शुभमन को तीसरे वनडे के लिए आराम दिया गया है। ऐसे में यह राजकोट नहीं जाएंगे। आस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और स्पेंसर जानसन मुंबई गए हैं। चर्चा है कि उन्हें कुछ चोट लगने से वे मुंबई में चिकित्सक से मिलने गए हैं। यहां से वे राजकोट जाएंगे।

Related Articles

Back to top button