ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

नारी शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव : लेखनी

लोरमी। जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी चंद्राकर ने मानस मंच लोरमी में तीज मिलन समारोह में महिलाओं को सम्मानित कर सात हजार साड़ी बांटी। उन्होंने कहा महिलाएं नारी शक्ति है वे आत्मनिर्भर होकर कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में बिहान महिला समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता , सहायिका, अन्य समूह की महिलाएओं को सम्मानित की।

जिला पंचायत चंद्राकर ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान करने तीज मिलन समारोह आयोजित की है। उन्होंने कहा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रदेश सरकार कई जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसका लाभ महिलाएं ले रही हैं। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ रही हैं इससे परिवार शिक्षित और समृद्धि आई है। उन्होंने महिलाओ से आह्वान कि कि वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ चढ़ कर भाग लें। नारी शिक्षित होगा तभी समाज का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने बालिका शिक्षा पर भी प्रकाश डाला।

जिला पंचायत चंद्राकर ने सात हजार साड़ी महिलाओं को बांटी। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री मायारानी सिंह , लता रानी वैष्णव , खुशबू वैष्णव ,मंजू दुबे , ललिता सोनी , नूरजहां, हेमिन मंगेशकर , स्मृति घृतलहरे, सगिरा खान , श्रद्धा पाठक , सरिता त्रिपाठी , श्वेता पाठक , उर्मिला यादव , बिंदु यादव , निक्की सलूजा , शत्रुहन सोनू चंद्राकर , नंदकिशोर वैष्णव , नंदकिशोर त्रिपाठी ,श्याम सुंदर शांडिल्य, जवाहर साहू , बुधराम डडसेना , नीतेश पाठक ,धनुष सेन, दिनेश राजपूत , मेनकुमार भार्गव, संतोष जायसवाल , प्रकाश चंद्राकर सहित बिहान महिला समूह की महिलाएं , स्व सहायता समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं बडी संख्या में उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button