ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

कोल ट्रांसपोर्ट दफ्तर में फायरिंग..

छत्तीसगढ़ के कोरबा में शुक्रवार देर शाम बदमाशों ने एक कोल ट्रांसपोर्टिंग  कंपनी के दफ्तर में फायरिंग कर दी। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। मामला CSEB चौकी क्षेत्र का है।  जानकारी के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर में कोल ट्रांसपोर्ट करने वाली कंपनी RKTC का दफ्तर है। देर शाम करीब 7 बजे कुछ कर्मचारी अंदर बैठकर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पहुंचा और गेट के सामने खड़े होकर फायरिंग कर दी। गोली मेन गेट पर लगे शीशे को तोड़ते हुए अंदर चली गई। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकला। फायरिंग होते ही कंपनी सहित आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए।

सूचना मिलने पर सीएसपी योगेश साहू, कोतवाली थाना प्रभारी रूपा शर्मा समेत पुलिसकर्मी पहुंच गए। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरे चेक किए तो उसमें बाइक सवार युवक फायरिंग करते हुए दिखाई दिया। हालांकि युवक का चेहरा देखे जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कराई, लेकिन सुबह तक बदमाश का पता नहीं चल सका है।

पुलिस को तलाशी के दौरान दफ्तर में धमकी भरा खत भी मिला है। खत कंप्यूटर से टाइप कर लिखा है। खत लिखने वाले ने खुद को अमन साहू गैंग का सदस्य मयंक सिंह बताया है। खत में लिखा गया है कि झारखंड के बाहर के जितने भी कोयला माफिया हैं, जो अपना साम्राज्य चला रहा हैं, आम्रपाली से शिवपुर साइडिंग मैनेज नहीं करने का परिणाम है। ये अंतिम चेतावनी है। गैंग का नजरअंदाज करने का परिणाम मौत होगा। झारखंड में काम करना है तो सैटलमेंट करना होगा।   सीमा से लगे हुए जिलों में भी चेकिंग की गई है।  बाकी जगह लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों से भी फुटेज की जांच कर रहे हैं। जल्द ही बदमाश का पता लगा लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button