ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

कपिल देव ने MS धोनी के साथ शेयर की तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया हो, लेकिन वह अब भी खेलों को लेकर काफी एक्टिव हैं। इसी बीच  शुक्रवार को धोनी गुरुग्राम में चल रहे कपिल देव-ग्रांट थ्रॉन्टन इन्वीटेशनल 2022 गोल्फ टूर्नामेंट में नजर आए। इस दौरान धोनी कपिल देव के साथ गोल्फ का आनंद भी लेते दिखे। वहीं इस दौरान कपिल देव उन्हें निर्देश भी देते दिखते हैं। कपिल देव ने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ तस्वीर भी शेयर की है। इस पर बॉलीवुड के स्टार रणवीर सिंह ने कमेंट कर ‘वाह’ लिखा।
धोनी को पिछली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें संस्करण के दौरान एक्शन में देखा गया था। उन्होंने 2017 में भारत के सभी प्रारूप के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया था, लेकिन एक लीडर के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेम-चेंजर बने रहे। आईपीएल 2022 की शुरुआत में धोनी ने सीएसके की कप्तानी भी छोड़ दी थी और रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। हालांकि, बीच टूर्नामेंट में रवींद्र जडेजा को कप्तानी से हटाकर धोनी एकबार फिर कप्तान बने।
वहीं, कपिल देव 1983 में लॉर्ड्स में वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान रहे हैं। वह आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। 1983 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने दो बार के विजेता वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराया था। उन्होंने 1994 में लगभग 700 अंतरराष्ट्रीय विकेट और 9000 से अधिक रन के साथ अपने करियर का अंत किया।
बात करें कपिल देव-ग्रांट थ्रॉन्टन इन्वीटेशनल 2022 गोल्फ टूर्नामेंट की तो अहमदाबाद के वरुण पारिख ने खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल राउंड में सनसनीखेज फाइव-अंडर 67 का स्कोर बनाया। इस तरह पारिख ने इस सीजन में अपना फॉर्म जारी रखा। वरुण को इनाम के रूप में 15 लाख रुपये का चेक प्राप्त हुआ। साथ ही वह पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में 28वें से चौथे स्थान पर पहुंच गए। गुरुग्राम के मनु गंडास दूसरा स्थान हासिल किया। इस तरह वे पीजीटीआई की मेरिट सूची में तीसरे से दूसरे स्थान पर आ गए। साथ ही कार्तिक शर्मा तीसरा स्थान हासिल किया। पारिख को धोनी ने जैकेट पहनाकर सम्मानित भी किया।

Related Articles

Back to top button