ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

बहन परिणीति की शादी में शामिल नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया प्यार भरा पोस्ट

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। दोनों उदयपुर पहुंच चुके हैं। कल यानी 24 सितंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस शादी में बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े कई लोग शामिल होने वाले हैं। कपल की शादी इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही है। परिणीति और राघव की शादी एक ग्रैंड वेडिंग होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपनी बहन की शादी में प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो पाएंगी। जिसे लेकर प्रियंका ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक प्यार भर पोस्ट शेयर किया है।

शादी में नहीं आ सकेंगी प्रियंका चोपड़ा

उदयपुर के लीला पैलेस में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स रवाना भी हो चुके हैं। चड्ढा और चोपड़ा भी बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। कपल की शादी से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। ऐसे में प्रियंका का शादी में शामिल न होना काफी चर्चा में है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति के इस खास दिन पर शामिल न होने पर एक खास पोस्ट शेयर किया है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि वे शादी में नहीं आ पाएंगी।

परिणीति के लिए लिखी ये बातें

प्रियंका ने परिणीति की पुरानी फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “मैं उम्मीद करती हूं कि तुम अपनी जिंदगी के सबसे बड़े दिन पर बहुत खुश और संतुष्ट हो, तुम्हें हमेशा मेरा ढेर सारा प्यार।” बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढा की शादी की रस्में आज से शुरू हो जाएंगी। आज परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होगा। शादी के सारे फंक्शन्स में काफी टाइट सिक्योरिटी रखी गई है। होटल में आने वाले सभी लोगों के मोबाइल पर ब्लू टेप लगाई जाएगी, जिससे कोई फोटो-वीडियोज सामने न आ सके।

Related Articles

Back to top button