देश
चंद्रमा पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर जागे या नहीं?, ISRO ने दिया ताजा अपडेट

चंद्रमा पर सुबह हो चुकी है। इसरो विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से संपर्क करने की लगातार कोशिश कर रही है। अभी-अभी इसरो ने चंद्रयान 3 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इसरो ने बताया कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से साथ संचार स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके।
भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया, “विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ संचार स्थापित करने के प्रयास किए गए हैं ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके। फिलहाल उनकी ओर से कोई संकेत नहीं मिले हैं। संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे।