मुख्य समाचार
शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए नगर पालिका परिषद पोरसा द्वारा मतदाता जागरूक रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया ।
पोरसा,,, शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए आज शासन के आदेश अनुसार नगर पालिका पोरसा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्ग से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई इस रैली में विधायक प्रतिनिधि अशोक सिंह तोमर, सीएमओ सुरेंद्र शर्मा , पार्षद हरीशरण तिवारी,बंटी जाटव ,कुम्बेर सिंह ,संतोष सिंह तोमर ,बृजकिशोर तिवारी, देवेंद्र राजोरिया ,राकेश हिंडोलिया , आदि के द्वारा शहर के सदर बाजार ,इमली चौक ,सब्जी मंडी रोड, अंबा रोड ,भिंड रोड ,तालाब रोड ,मोहनपुरा, हमीरपुर, गोपालपुर ,पियानी ,गोकुलपुरा, मंसूरपुर, दुर्गाकापुर ,गांधीनगर, धनेटा रोड, आदि जगह पर मतदाताओं को जागरुक करते हुए रैली निकाली गई,



