ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

उदयपुर पहुंचे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, शुरू होंगी शादी की रस्में

इस समय बॉलीवुड की एक शादी खूब सुर्खियां बटोर रही है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 20 सितंबर से दिल्ली में परिणीति और राघव के प्री वेडिंग फंक्शन चल रहे थे। अब इन रस्मों के बाद कपल शादी के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। आज सुबह ही परिणीति और राघव एयरपोर्ट पर स्पाॅट किए गए थे। अब वे राजस्थान के उदयपुर पहुंच चुके हैं और जल्द ही शादी की बाकी की रस्में शुरू हो जाएंगी। इस दौरान की परिणीति और राघव की फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

उदयपुर में हुआ ग्रैंड वेलकम

बता दें कि पिछले काफी समय से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए थे। फैंस को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार था, अब आखिरकार जल्द ही दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। कपल की शादी सिख रीति-रिवाजों से होगी। इसी बीच गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक कई लोग शामिल होने वाले हैं। परिणीति और राघव की सगाई में भी कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं। मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं।

शामिल होंगे ये सितारे

वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के चीफ मिनिस्टर भूपेश बघेल समेत आम आदमी पार्टी के कई राजनेता शामिल होंगे। बॉलीवुड के कई सेलेब्स परिणीति और राघव की शादी के लिए उदयपुर पहुंचने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा भी शादी के लिए विदेश से आ सकती हैं। उनके पति निक जोनस इस शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। 24 सितंबर को परिणीति और राघव शादी के सात फेरे लेंगे। उदयपुर पहुंचते ही कपल का भव्य स्वागत किया गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की ग्रैंड वेडिंग होने वाली है।

Related Articles

Back to top button