ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

40 साल की मॉडल ने की आत्महत्या

मुंबई के अंधेरी इलाके से एक मॉडल की आत्महत्या का मामला सामने आया है।मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।पुलिस के मुताबिक, मॉडल का शव एक होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय मॉडल ने रात करीब आठ बजे होटल में चेक-इन किया।इसके बाद उसने खाना भी ऑर्डर किया।जब हाउसकीपिंग स्टाफ खाना लेकर मॉडल के कमरे तक पहुंचा तो दरवाजा लॉक था।हाउसकीपिंग के बार-बार कहने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला और न ही अंदर से कोई आवाज आई,जिसके बाद उसने होटल के मैनेजर को इसकी सूचना दी। मामला संदिग्ध लगते हुए होटल मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की।पुलिस की मौजूदगी में मास्टर Key से दरवाजे को खोला गया, लेकिन अंदर पहुंचते ही महिला का शव पंखे से लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू की। अधिकारियों ने बताया, मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 40 वर्षीय मॉडल ने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है। उसने लिखा है, मैं माफी चाहती हूं, इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। बस मैं खुश नहीं हूं और अब मुझे शांति चाहिए। हालांकि, पुलिस ने इस मामले को संदिग्ध मानते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button