ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मातम में बदली खुशियां, गरबा प्रैक्टिस करते करते हुई युवक की मौत, वजह जानकर हर कोई हुआ हैरान

अहमदाबाद :  नवरात्री त्योहार के लिए कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। ऐसे में लोग तैयारियों में जुट गए हैं। नवरात्री में गरबा करना पसंद करने वालें लोग गरबा प्रैक्टिस में लग गए हैं। प्रैक्टिस के दौरान खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब एक युवक की गरबा प्रैक्टिस के दौरान मौत हो गई।

दरअसल, गुजरात के जूनागढ़ शहर में डांडिया खेलते समय एक 24 वर्षीय युवक चिराग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। चिराग अचानक बेहोश हो गया था। लोगों ने प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज से पहले ही डॉक्टर से उसे मृतक घोषित कर दिया।

जूनागढ़ के पंचेश्वर इलाके में रहने वाले 24 साल के चिराग परमार को गरबा खेलने का शौक था। चिराग पिछले 10 सालों से हर साल नवरात्रि में होने वाले गरबा में शामिल होते थे। इसी के चलते उन्होंने हाल ही में प्रैक्टिस के लिए उन्होंने डांडिया क्लास जाना शुरु किया था।

चिराग रोजाना की तरह मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे जूनागढ़ के जोशीपारा में डांडिया क्लास में प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक चक्कर आ गए और वे जमीन पर गिर पड़े। क्लास में मौजूद लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और फिर तुरंत इलाज के लिए जूनागढ़ सिविल अस्पताल भेजा। लेकिन, तब तक उनकी सांसें उखड़ चुकी थीं। डॉक्टर्स की प्राथमिक जांच में पता चला है उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

चिराग गरबा में जीत चुके थे कई पुरुस्कार

 मृतक चिराग परमार के भाई मुकुंद परमार ने कहा, मेरे छोटे भाई चिराग परमार को डांडिया खेलने का बहुत शौक था। चिराग काफी समय से डांडिया खेल रहे थे और वे कई पुरस्कार भी जीत चुके थे। कल रात को चिराग कोचिंग क्लास में बेहोश हो गए। उन्हें बेहोशी की हालत में ही इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया था।

सूरत में भी हुई थी युवक की मौत

पांच दिन पहले सूरत के भटार में एक 36 वर्षीय व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। सीने में दर्द होने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए थे, लेकिन इलाज से पहले ही वह अस्पताल में मौत हो गई। मृतक ने एक दिन पहले ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

Related Articles

Back to top button