ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

राहुल वैद्य और दिशा परमार बने पैरेंट्स, ऐसे शुरू हुई थी कपल की लव स्टोरी

गणेशोत्सव की शुरुआत होते ही टीवी के फेमस कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार पैरेंट्स बन गए हैं। कपल के घर नन्ही का जन्म हुआ है। इस बात की जानकारी राहुल ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने एक क्यूट सी फोटो के जरिए बताया कि दिशा ने बेटी को जन्म दिया है। गणेश उत्सव के इस खास मौके पर दिशा और राहुल का पैरेंट्स बनना और भी ज्यादा खास हो गया है। बता दें कि राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट एलिफेंट की फोटो शेयर की है, जिसके साथ लिखा गया है “इट्स बेबी गर्ल।”

क्यूट फोटो के साथ शेयर की गुड न्यूज

राहुल वैद्य ने एलिफेंट की फोटो इसलिए शेयर की है क्योंकि गणेश उत्सव के दौरान उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। राहुल ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हमें लड़की हुई है। बेबी और मम्मी बिल्कुल ठीक हैं।” राहुल ने इस पोस्ट के जरिए डाॅक्टर्स और हॉस्पिटल मेम्बर्स का शुक्रिया अदा किया है। इस गुड न्यूज को सुनते ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी राहुल और दिशा को भर-भरकर बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आपकी बेटी को ढेर सारा प्यार और बहुत सारी ब्लेसिंग्स। वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “माशाअल्लाह, आपकी बेटी स्वस्थ रहे और छोटी दिशा को हमारा ढेर सारा प्यार।”

ऐसी है दिशा और राहुल की लव स्टोरी

दिशा परमार और राहुल वैद्य की लव स्टोरी की बात करें, तो दिशा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि सोशल मीडिया पर राहुल का एक म्यूजिक वीडियो देखकर वे काफी इंप्रेस हो गई थीं। दिशा को राहुल के गाए गाने मेरे रशके कमर बेहद पसंद आया था, जिसके वीडियो पर उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा था, मुझे ये गाना भा गया। जिसके बाद दिशा और राहुल की बातें शुरू हुई और दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए। एक शूटिंग के दौरान दोनों स्टार पहली बार मिले थे। कुछ समय बाद दोनों के प्यार की शुरुआत हो गई थी, लेकिन कपल ने अपने रिश्ते को छुपाए रखा। अक्सर दोनों साथ स्पॉट किए जाते थे। साल 2020 में जब राहुल बिग बॉस के घर में गए, तो उन्होंने नेशनल टेलीविजन पर दिशा को प्रपोज किया।

इस तरह राहुल ने अपना रिश्ता ऑफिशियल किया। जिसके बाद वैलेंटाइन डे के खास मौके पर दिशा बिग बाॅस के घर में गईं और राहुल के प्रपोजल पर हां कहा। साल 2021 में दिशा परमार और राहुल वैद्य शादी के बंधन में बंध गए। शादी के दो साल बाद कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की। वहीं, अब दोनों के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है।

Related Articles

Back to top button