ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

गाड़ियों में हूटर लगाकर चलने वालों पर हुई कार्रवाई, पांच अक्टूबर तक चलेगा अभियान

कासगंज: कासगंज में अपनी गाड़ियों में अबैध रूप से हूटर/सायरन प्रेशर हॉर्न,फ्लैश लाइट लगाकर चलने वाले लोगो की शामत आ गई है। इन लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। जिसमें 55 वाहनों से हूटर और सायरन को उतरवाया।जिले में पांच अक्टूबर तक ये अभियान चलाया जाएगा। हूटर ओर सायरन लगाकर रौब झाड़ने वाले लोगों के लिए अब मुसीबत हो सकती है। कासगंज जनपद में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देश पर गाड़ियों में अवैध हूटर सायरन लगाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।कार में लगे तेज हॉर्न को निकलवा रही पुलिस।गाड़ियों में तेज हॉर्न लगा के चल रहे थे लोगएसपी कासगंज बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया की जनपद में लगातार देखने को मिल रहा था की लोग अपनी गाड़ियों में हूटर ओर सायरन लगाकर चल रहे है। ये लोग बाजारों में सड़कों पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अपना रौब झाड़ने के लिए काफी तेज आवाज में हूटर बजाकर निकलते हैं। गाड़ियों में लगे अवैध हूटर सायरन को लेकर विशेष चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान गाड़ियों में लगे हूटर सायरन उतरवाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button