ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

भारत नहीं आ सकेंगे कनाडाई नागरिक, सरकार ने वीजा जारी करने पर लगाई अस्थायी रोक

नई दिल्ली। भारत और कनाडा (India Vs Canada) के बीच राजनयिक संबंध दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। ताजा खबर यह है कि भारत ने कनाडा के लोगों को वीजा जारी करना अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, ‘भारत वीजा एप्लीकेशन सेंटर कनाडा ने कहा है कि परिचालन कारणों से 21 सितंबर 2023 से भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। कृपया आगे के अपडेट के लिए बीएलएस वेबसाइट देखते रहें।’

भारत और कनाडा के बीच खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से तनाव है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूबो ने संसद में कहा कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है।

इसके तत्काल बाद कनाडा ने भारतीय डिप्लोमैट को निष्कासित कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने भी कनाडा के डिप्लोमैट को पांच दिन के अंदर नई दिल्ली छोड़ने को कह दिया था। दोनों देश अपने-अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी चुके हैं।

कनाडा में वीजा आवेदन केंद्र चलाने वाले बीएलएस इंटरनेशनल ने इस संबंध में अपनी कनाडाई वेबसाइट पर एक संदेश पोस्ट किया है। इसमें लिखा है, ‘भारतीय मिशन से महत्वपूर्ण सूचना: परिचालन कारणों से 21 सितंबर 2023 (गुरुवार) से, भारतीय वीज़ा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।’

यह पहली बार है जब भारत ने कोविड-19 महामारी के बाद वीजा निलंबित किया है।

Related Articles

Back to top button