मुख्य समाचार
भिंड कलेक्टर का रेत माफियाओं के खिलाफ बड़ा एक्शन।
भिंड जिले में रेत के अवैध परिवहन एवं अवैध खनन की शिकायतों को लेकर भिंड कलेक्टर ने बीते रात बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने असवार थाना क्षेत्र के गिरवासा खदान पर दविश देकर तीन मशीन एवं दो ट्रैक्टर भी पकड़े है। खबर है। कि कलेक्टर ने मछंड क्षेत्र में भी पहुंचकर दो ट्रकों को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़े है। भिंड कलेक्टर की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा गया है।



