ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

मोहम्मद शमी को घरेलू हिंसा मामले में मिली जमानत, गुजारा भत्ता के देने होंगे इतने लाख महीना

कोलकाता की एक निचली अदालत ने मंगलवार को भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को उनकी पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) द्वारा उनके खिलाफ दायर घरेलू हिंसा के मामले में जमानत दे दी। शमी के बड़े भाई मोहम्मद हसीब को भी मंगलवार को इसी अदालत ने जमानत दी थी। मंगलवार को दोनों भाई निचली अदालत में पेश हुए जहां उनके वकील ने जमानत याचिका दायर की जिसे अंततः मंजूर कर लिया गया।

मार्च 2018 में भारत के तेज गेंदबाज की पत्नी ने घरेलू हिंसा (Domestic Violence) का मामला दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में उन्होंने शमी के कथित ‘विवाहेतर’ संबंधों का विरोध करने के बाद शमी पर शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में शमी और उनके बड़े भाई से भी पूछताछ की थी और दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। हालांकि कोलकाता की एक निचली अदालत ने उस वारंट पर रोक लगा दी थी।

इसके बाद जहां ने निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। हालांकि उच्च न्यायालय ने भी निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखा था। इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया, जिसने हाल ही में मामले को उसी निचली अदालत में फिर से भेज दिया और मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद अंतिम निर्णय पर आने का निर्देश दिया।

बता दें कि इस साल जनवरी में अदालत ने भारत के तेज गेंदबाज को जहां को 1.30 लाख रुपए का मासिक गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था, जिसमें 50,000 रुपए व्यक्तिगत गुजारा भत्ता के रूप में और शेष 80,000 रुपए उनकी बेटी के भरण-पोषण की लागत के लिए थे, जो उनके साथ रह रही है।

Related Articles

Back to top button