ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अनंतनाग एनकाउंटर में सेना को मिली बड़ी कामयाबी, मारा गया लश्कर आतंकी उजैर खान…जवानों की शहादत का बदला पूरा

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के गडोले वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों को आतंकवाद रोधी अभियान के सातवें दिन बड़ी सफलता हाथ लगी। सुरक्षाबलों ने कोकरनाग के पीर पंजाल की पहाड़ियों पर छिपे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर उजैर खान को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने अपने शहीद तीन अधिकारियों की शहादत का बदला ले लिया है। सुरक्षा बलों ने उजैर खान के साथ एक आतंकी का शव बरामद किया है।

जम्मू-कश्मीर के एडीजीपी पुलिस विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लश्कर कमांडर उजैर खान को मार दिया गया है और उसके हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। उजैर के साथ एक और आतंकवादी का शव भी बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि अनंतनाग के कोकरनाग में चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है लेकिन तलाशी अभियान जारी है।

वहीं इससे पहले सोमवार को वन क्षेत्र से लापता सैनिक प्रदीप का भी शव मिला, जो बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में पिछले बुधवार को हुमायूं भट के अलावा, 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष ढोचक शहीद हो गए थे।

Related Articles

Back to top button