ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बड़ा हादसा: अचानक मच गई माता चिंतपूर्णी के रास्ते में भगदड़, भागते दिखे लोग

हिमाचल में हो रही भारी बारिश और तूफान के बीच बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, होशियारपुर चिंतपूर्णी मार्ग पर मुबारकपुर और भरवाई के बीच पहाड़ी से मलबा चलती गाड़ी में जा गिरा, जिसके बाद आग लग गई।

जानकारी के अनुसार इस मार्ग से 2 गाड़ियां निकल रही थी कि अचानक मलबा गाड़ियों में आ गिरा। इस दौरान 1 गाड़ी तो मौके पर जलकर राख हो गई जबकि दूसरी क्षतिग्रस्त हो गई। पता चला है कि गाड़ी चालक ने बड़ी मशक्कत से भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं गाड़ी सवार लोग पंजाब के बताए जा रहे है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। निकाला। । इस घटना के बाद दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है।

हालांकि इस दौरान लोगों द्वारा खुद ही अपने स्तर पर सड़क को साफ करने के लिए प्रयत्न शुरू कर दिए गए है। इस पूरे मामले की वीडियो भी सामने आई है, जो अब वायरल हो रही है।  वहीं आपको बता दें कि आज मंगलवार होने के कारण बड़ी गिनती में श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी के दरबार में नतमस्तक होने के लिए जा रहे है। वहीं हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल के कई हिस्सों में भयानक हालात पैदा होने से काफी ज्यादा नुक्सान भी हुआ। ऐसे में आम लोगों से अपील की जा रही है कि हिमाचल घूमने के लिए जा रहे है तो अभी परहेज कर सरकार और प्रशासन का सहयोग करे।

Related Articles

Back to top button