ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

दूषित मछली खाने के बाद महिला के काटने पड़े दोनों हाथ और दोनों पैर, जानें पूरा मामला

मछली खाने के कारण एक महिला ने अपने दोनों हाथ और दोनों पैर खो दिए। यह मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है जहां दूषित मछली खाने के कारण  कैलिफोर्निया के सैन जोस की 40 वर्षीय लौरा बाराजस  के चार अंगों को काटकर अलग करना पड़ा। तब जाकर जैसे तैसे उसकी जान बचाई जा सकी।

रिपोर्ट के अनुसार, दूषित मछली खाने के बाद पीड़िता की हालत इतनी बिगड़ गई थी कि वह कोमा में चली गई थी हालांकि अब वह खतरे से बाहर है। बाराजस की दोस्त अन्ना मेसिना ने बताया, ‘यह हम सभी पर बहुत भारी पड़ा। यह भयानक है। यह हममें से किसी के साथ भी हो सकता था।’

मेसिना ने कहा कि बाराजस सैन जोस के एक स्थानीय बाजार से मछली खरीद कर लेकर आई और खाने के कुछ दिन बाद बीमार हो गई। मछली उसने घर पर अपने लिए पकाई थी। मेसिना ने कहा, ‘वह लगभग अपनी जान गंवा चुकी थी। वह रेस्पायरेटर पर थी।’ उसने बताया कि डॉक्‍टरों ने उसे दवा देकर कोमा में डाल दिया। उसकी उंगलियां, पैर और निचला होंठ काले पड़ गए इतना ही नहीं उसकी किडनी खराब हो रही थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पताल में एक महीने तक रहने के बाद उसकी जान बच सकी, लेकिन अब बाराजस को अपने दोनों हाथ और दोनों पैर गंवाने पड़े।

जानकारी के लिए बता दें कि बाराजस विब्रियो वल्निकस से संक्रमित हो गई थी जो- एक जीवाणु संक्रमण है जिसके बारे में यूएस सीडीसी चेतावनी देता रहा है। सीडीसी का कहना है कि हर साल संक्रमण के लगभग 150-200 मामले सामने आते हैं और संक्रमण से पीड़ित पांच में से एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।

Related Articles

Back to top button