ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मंजूरी के बाद भी होगी देर, अधिकारियों के टेबल से ‘गुजरती’ है फाइल

जबलपुर। वार्डों में विकास कार्य कराने पार्षदों की अनुंशसा पर 90 लाख रुपये तक के कार्य कराने का प्रविधान किया गया है। फिलहाल पार्षदों की अनुशंसा पर 30-30 लाख रुपये तक के कार्य कराने की मंजूदी दी गई है। लेकिन उसमें भी पार्षदों को अपने वार्डों में काम कराने में महीनों लग जाएंगे। दरअसल पार्षद निधि से कराए जाने वाले कार्यों को इतना जटिल बना दिया गया है कि एक लाख रुपये तक के कार्यों की फाइल भी एक-दो नहीं बल्कि 10 अधिकारियों की टेबल से होकर गुजरेगी तब कहीं जाकर ठेकेदारों को भुगतान हो पाएगा। नगर निगम की इस व्यवस्था के बाद कहा जा रहा है कि ऐसे तो वार्डों में काम कराने में ही महीनों लग जाएंगे।

निगमायुक्त ने बनाई व्यवस्था

पार्षदों की अनुशंसा पर होने वाले निर्माण कायों की फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए निगमायुक्त स्वप्निल वानखडे ने चरणबद्ध अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई। उपयंत्री से लेकर संभागीय यंत्री, सहायक आयुक्त से लेकर उपायुक्त और फिर अपर आयुक्त की टेबिल से फाइल गुजरेगी और फिर जाकर कार्यों की स्वीकृति मिलेगी और ठेकेदारों का भुगतान संभव हो सकेगा।

निगम की माली हालात खराब, इसलिए लगाई तरकीब

नगर निगम के जानकारों का मानना है कि पार्षद निधि के कार्यों में इस तरह का पेच इसलिए फंसाया जा रहा है ताकि खर्चा कम हो। क्योंकि नगर निगम की माली हालात ऐसी नहीं कि एक साथ 79 पार्षदों की अनुशंसा पर 30-30 लाख रुपये तक के कार्य कराए जा सके। उनके अलावा भी शहर में अन्य विकास व निर्माण कराए कार्य कराए जा रहे हैं। इस युक्ति से एक-एक लाख रुपये के कार्यों की फाइल जब अलग-अलग टेबलों से गुजरेगी तो उसमें वक्त लगेगा और संभव है आगामी एक-दो माह में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो जाए। ऐसे में नगर निगम को काम नहीं कराने पड़ेंगे माली हालात छिपी रहेगी।

इन अधिकारियों की टेबल से गुजेगी फाइल

  • लिपिक
  • उपयंत्री
  • संभागीय यंत्री
  • कार्यपालन यंत्री
  • सहायक आयुक्त
  • अधीक्षण यंत्री
  • उपायुक्त
  • अपर आयुक्त
  • लेखा अधिकारी
  • निगमायुक्त

Related Articles

Back to top button