ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

धान और तिलहन की समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में आमागी धान खरीदी सीजन के धान के साथ किसानों से तिलहन की समर्थन मूल्य पर खरीदी निर्धारित खरीदी केन्द्रों में की जाएगी। धान और तिलहन की खरीदी के संबंध में आज सहकारिता विभाग के सचिव एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं तथा विपणन संघ की प्राधिकारी अधिकारी श्री हिमशिखर गुप्ता की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) की 21वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्री गुप्ता ने कहा कि आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से धान और तिलहन खरीदी के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कर लिया जाए।  बैठक में संघ के प्राधिकृत अधिकारी श्री गुप्ता द्वारा मार्कफेड के वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 33,952.90 करोड़ रूपए की वार्षिक व्यवसाय कार्यक्रम तथा बजट अनुमान प्रस्तुत किया। जिसे सभा द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन कर दिया गया। बैठक नवा रायपुर स्थित संवाद भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई थी। संघ के अपर प्रबंध संचालक द्वारा विपणन संघ के 21वीं वार्षिक आमसभा को सफल बनाने एवं खरीफ वर्ष 2021-22 में धान की खरीदी एवं निराकरण कार्य में सहयोग के लिए राज्य शासन व संबंधित विभागों का धन्यवाद ज्ञापित किया।बैठक में प्रमुख रूप से मार्कफेड के प्रबंध संचालक श्री समीर विश्नोई, पंजीयक सहकारी संस्थाएं के प्रतिनिधि श्री एच.डी.नागदेव, अपर प्रबंध संचालक श्री अजय अग्रवाल, सचिव विपणन संघ श्री संदीप गुप्ता, वित्तीय नियंत्रक श्री प्रशांत लाल, महाप्रबंधकगण श्री शशांक पाण्डेय, श्री दिलीप जायसवाल और श्री एम.एस.केरकेट्टा विपणन संघ प्रबंधन की ओर से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button