ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

देश के आंगनबाड़ी केंद्रों में 43 लाख से अधिक बच्चों का वजन मिला जरूरत से ज्यादा

नई दिल्ली। देशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में अगस्त माह में 5 साल तक के बच्चों का वन चेक किया गया। जिसमें 43 लाख से अधिक बच्चों का वजन जरूरत से ज्यादा मिला। इन सभी में मोटापे के लक्षण देखे गए हैं। जानकारी के मुताबिक देशभर में किए गए इस सर्वे में कुल 6 प्रतिशत बच्चों का वजन ज्यादा मिला है।

5 साल तक के बच्चों की हुई जांच

केंद्र सरकार ने देशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों के वजन को लेकर जो आंकड़े जुटाए हैं उसमें अधिक वजन वाले बच्चे 6 प्रतिशत मिले हैं। यह आंकड़े पोषण ट्रैकर ऐप के जरिए जुटाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक देशभर में 5 साल तक की आयु के 7,24,56,458 बच्चों के स्वास्थ्य और वजन की जांच की गई, इनमें से 43,47,387 बच्चों का वजन जरूरत से ज्यादा पाया गया है।

इन राज्यों में बच्चों में मिला अधिक वजन

केंद्र सरकार को आंगनबाड़ी केंद्रों से जो आंकड़े प्राप्त हुए हैं उनमें मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के बच्चों में मोटापा देखने को मिला है। 5 साल तक के बच्चों में मोटापे के लक्षण दिखना काफी चिंताजनक माना गया है।

इस वजह से कम उम्र के बच्चों में बढ़ रहा मोटापा

बाल अधिकार संगठन सीआरवाई की सीईओ पूजा मारवाहा के अनुसार देश में कम उम्र के बच्चों में मोटापे की वजह पैकेज्ड फूड, आहार में असंतुलन और जीवन शैली में असंतुलन भी इसकी एक बड़ी वजह है।

Related Articles

Back to top button