ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले गुड न्यूज टीम इंडिया ने ODI रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़ा

कोलंबो। श्रीलंका के हाथों हारकर एशिया कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट फैंस में मातम है। अब जख्मों में नमक छिड़कने वाली खबर आई है। पाकिस्तान की टीम वन रैंकिंग में तीसरे पायदान पर फिसल गई है। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ आज होने वाले मैच से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि अब टीम इंडिया ICC ODI रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर है।

बता दें, एशिया कप शुरू होने से पहले पाकिस्तान की टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन टीम थी। फिर भारत के खिलाफ सुपर-4 के मैच से पहले दूसरे नंबर खिसकी और अब तीसरे पायदान पर आ गई है।

एशिया कप में आज भारत बनाम बांग्लादेश

एशिया कप के फाइनल में अब रविवार को भारत और श्रीलंका का मुकाबला होगा। इससे पहले भारत को सुपर-4 का आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के साथ खेलना है। यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए प्रैक्टिस मैच की तरह है।

कप्तान रोहित शर्मा इस मैच के जरिए फाइनल में अपनी तैयारियों का जायजा लेंगे। स्पिनर के खिलाफ हमारे बल्लेबाज की कमजोरी सामने आई है।

श्रीलंका ने हमसे बेहतर क्रिकेट खेला। हम गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इसलिए हम मैच हार गये। बीच के ओवरों में हमने गेंदबाजी अच्छी नहीं की। उस साझेदारी की हमें कीमत चुकानी पड़ी। हमने अच्छी शुरुआत की, अंत अच्छा किया, लेकिन बीच के ओवर अच्छे नहीं रहे। – श्रीलंका से हार के बाद बाबर आजम

छह बार ट्रॉफी जीती है श्रीलंका

श्रीलंकाई टीम 13वीं बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले श्रीलंका 1984, 1986, 1988, 1991, 1995, 1997, 2000, 2004, 2008, 2010, 2014 और 2022 में फाइनल में जगह बनाई थी। इनमें से 1986, 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में ट्रॉफी अपने नाम की है। मतलब भारतीय टीम का मुकाबला गत चैंपियन से होगा।

Related Articles

Back to top button