ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने नगर पंचायत समोदा को प्रदान की एम्बुलेंस

रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नगर पंचायत समोदा जिला रायपुर में क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं के लिए एम्बुलेंस प्रदान की। डॉ. डहरिया ने यह एम्बुलेंस रायपुर बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कारपोरेट सामाजिक दायित्वों के तहत प्रदान की है।
डॉ. डहरिया ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कारपोरेट सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाये प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य स्लम योजना, दाई-दीदी क्लीनिक, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के साथ अन्य स्वास्थ्य योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर पंचायत समोदा के पदाधिकारी, अधिकारी, बैंक ऑफ इंडिया रायपुर अंचल के अधिकारी सहित अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button