ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

CM योगी आदित्यनाथ के कार्यालय पर हुआ था हमला!

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त अभ्यास ‘गांडीव-5′ कार्यक्रम का अवलोकन किया। आधिकारिक बयान के मुताबिक इस दौरान मुख्यमंत्री ने एनएसजी द्वारा वार्षिक अभ्यास के पांचवें संस्करण में विभिन्न ‘सर्जिकल ऑपरेशन’ की तैयारियों को भी देखा। ‘गांडीव-5′ अभ्यास कार्यक्रम का उद्देश्य आतंकवादी हमले, किसी विमान के अपहरण या बंधक बनाए जाने स्थिति में कमांडो बल के योजना मापदंडों को मान्य करना है।

प्रदेश में आतंकी घटनाओं को लेकर भी सजग है यूपी सरकार
आधिकारिक बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की दिशा में उल्लेखनीय काम करते हुए प्रदेश में आतंकी घटनाओं को लेकर भी सजग है। इस तरह की घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए समय-समय पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुरक्षाबल ‘मॉक ड्रिल’ करते रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भी उप्र पुलिस और एनएसजी की टीम ने इस तरह की घटनाओं पर अपनी तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए संयुक्त अभ्यास ‘गांडीव-5′ को अंजाम दिया।

यूपी पुलिस और SNG द्वारा संयुक्त रूप से आतंकवाद रोधी अभ्यास के तहत की गई ‘मॉक ड्रिल’
आपको बता दें कि अभ्यास के दौरान जहां पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री ने तैयारियों को देखा, वहीं लोकभवन में राज्य प्रशासन, उप्र पुलिस की विभिन्न इकाइयों और एनएसजी द्वारा संयुक्त रूप से आतंकवाद रोधी अभ्यास के तहत ‘मॉक ड्रिल’ की गई। आतंकवादी और अपहरण के खतरों को बेअसर करने के मकसद से 1984 में सर्जिकल कमांडो ऑपरेशन करने के लिए एनएसजी को एक संघीय आतंकवाद-रोधी बल के रूप में स्थापित किया गया था। इसके पास एक विशेष दस्ता भी है जो वर्तमान में उच्च जोखिम वाले अतिविशिष्ट लोगों (वीवीआईपी) को सशस्त्र सुरक्षा कवर प्रदान करता है।

Related Articles

Back to top button