ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

Asia Cup 2023: टूर्नामेंट से बाहर हुए चोटिल गेंदबाज नसीम शाह उनकी जगह जमान खान टीम में शामिल

एशिया कप में भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान को एक और झटका लगा है। श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। नसीम शाह की जगह जमान खान को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि पाकिस्तान के लिए श्रीलंका के खिलाफ मैच काफी अहम है, क्योंकि फाइनल में पहुंचने के लिए उनका ये मैच जीतना जरूरी है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जमान खान पाकिस्तान की टी-20 टीम में शामिल थे और 6 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में उन्होंने 32.5 के औसत के 4 विकेट लिए हैं।

नसीम शाह को लगी चोट

बता दें कि नसीम शाह ने एशिया कप में अपना पिछला मैच भारतीय टीम के खिलाफ खेला था। इसी मैच में फील्डिंग के दौरान नसीम को दाएं कंधे पर चोट लगी थी। उस मुकाबले में उन्होंने 9.2 ओवर फेंके थे और 53 रन दिया था। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। भारतीय पारी के 49वें ओवर में वे मैदान से बाहर चले गए और बल्लेबाजी करने के लिए भी मैदान पर नहीं लौटे।

चोट से बेहाल पाक टीम

भारत के खिलाफ खेले गए मैच में पाकिस्तान को ना सिर्फ करारी हार का सामना करना पड़ा, बल्कि इस दौरान उनके तीन खिलाड़ी चोटिल हुए। नसीम शाह के अलावा पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज हारिस रउफ भी चोटिल हुए। उन्होंने अगले दिन के मैच में गेंदबाजी भी नहीं की। एशिया कप के बाकी मैचों में भी उनका खेलना तय नहीं है। वहीं पाकिस्तान के बल्लेबाज आगा सलमान के भी चेहरे पर बॉल लगी और वे हॉस्पिटल में हैं। उनका भी टूर्नामेंट के अगले मैच में खेलनाा संदिग्ध है। फिलहाल, पाकिस्तान की मेडिकल टीम इनकी फिटनेस पर नज़र बनाए हुए है।

बुलाए गये बैकअप खिलाड़ी

खिलाड़ियों के चोट की गंभीरता को देखते हुए पाकिस्तान ने शाहनवाज ढानी और जमान खान को बतौर बैकअप श्रीलंका बुला लिया है। वहीं सलमान के स्थान पर अभी किसी बैकअप खिलाड़ी को नहीं बुलाया गया है। इन खिलाड़ियों का फिटनेस अपडेट सामने आने पर ही टीम की असली तस्वीर सामने आएगी। लेकिन अगर नसीम शाह के साथ हारिस रऊफ भी टीम से बाहर हुए, पाकिस्तान की गेंदबाजी पर इसका असर पड़ेगा और वो उतनी ताकतवर नहीं रह जाएगी, जितनी अभी दिख रही है।

Related Articles

Back to top button