ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

J&K:अनंतनाग एनकाउंटर में कर्नल, मेजर और DSP शहीद व एक जवान लापता…आतंकियों के खात्मे के लिए ऑपरेशन तेज

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी -एक कर्नल व एक मेजर और एक पुलिस उपाधीक्षक शहीद हो गए। यह इस साल कश्मीर में सुरक्षा बलों को लगा सबसे बड़ा झटका और नुकसान है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग में अभी सुरक्षा बलों का एंटी-टेरर ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने लश्कर के दो आतंकियों को घेर रखा है और पूरे इलाके में भारी फोर्स तैनात है।

जम्मू-कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कि या कि कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोनक और डीएसपी हुमायूं भट की अटूट वीरता को सच्ची श्रद्धांजलि जिन्होंने इस चल रहे ऑपरेशन के दौरान सामने से नेतृत्व करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, हमारी सेनाएं उजैर खान सहित LeT के दो आतंकवादियों को घेरने में दृढ़ संकल्प के साथ जुटी हुई हैं।

देश ने गंवाए अपने जाबांज जवान

अधिकारियों ने बताया कि सेना की विशिष्ट आतंकवाद विरोधी इकाई 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर सहित तीन सुरक्षा अधिकारी कोकेरनाग के गडोले इलाके में एक मुठभेड़ के दौरान घायल हो गए। उस दौरान उस क्षेत्र में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमें घेराबंदी और तलाश अभियान (कासो) कर रही थीं। अधिकारियों ने कहा,‘‘जैसे ही घेराबंदी की जा रही थी, आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें तीन अधिकारी घायल हो गए।

घायल अधिकारियों ने बाद में दम तोड़ दिया।” इस मुठभेड़ के दौरान अभी तक किसी आतंकवादी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने शहीद अधिकारियों की पहचान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और पुलिस उपाधीक्षक हिमन्युन भट के रूप में की है। कर्नल मनप्रीत को 2021 में 19 आरआर 12 सिखली के सेना पदक से सम्मानित किया गया था। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह और 15 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, जो कश्मीर में सबसे वरिष्ठ भारतीय सेना अधिकारी हैं, सहित शीर्ष पुलिस और सेना अधिकारी आतंकवादियों के खिलाफ ऑपरेशन की निगरानी के लिए कोकेरनाग क्षेत्र में पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए अतिरिक्त बलों को इलाके में तैनात किया गया है। प्रतिबंधित रेजिस्टेंस फ्रंट, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का छाया समूह माना जाता है, ने इस मुठभेड़ की जिम्मेदारी ली है। पिछले 24 घंटे में यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले जम्मू के राजौरी जिले में भीषण मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हो गया था और सुरक्षा बल के तीन जवान घायल हो गए थे। पुलिस ने कहा कि राजौरी मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए।

Related Articles

Back to top button