ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

CG Transfer: रायपुर में पुलिस विभाग में तबादला, छह TI और 10 सब इंस्पेक्टरों की नई तैनाती, देंखे लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव (CG Election 2023) को देखते हुए जिले के पुलिस महकमें में फिर एक बार थानेदारों का तबादला किया गया है। इस बार रायपुर के चार थानों के प्रभारी समेत कुल छह टीआइ को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा 10 सब इंस्पेक्टरों (Sub Inspector Transfer) को भी रिजर्व पुलिस फोर्स से थानों में तैनाती दी गई है।

मंगलवार को एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने आदेश जारी किया है। दुर्गेश रावटे को जिला विशेष शाखा से थाना टिकरापारा, लालमन साव को सरस्वती नगर थाना, अमित बेरिया को टिकरापारा से विशेष शाखा और डीपीसीआर-112, भेखलाल चंद्राकर को थाना खमतराई और यशवंत प्रताप सिंह को मौदहापारा व प्रमोद कुमार सिंह को मौदहापारा से यातायात भेजा गया है।

7 एएसपी का हुआ तबादला

बता दें कि बीते मंगलवार 12 सितंबर को छत्तीसगढ़ में 7 एएसपी (ASP) के तबादले किए गए हैं। रायपुर के एएसपी अभिषेक माहेश्वरी को बिलासपुर का नया एएसपी और लखन पटले को रायपुर का नया एएसपी बनाया गया है। इसके अलावा पीतांबर पटेल को एएसपी क्राइम रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बता दें कि गृह विभाग ने तबादले की सूची जारी की है। इसके साथ ही विवेक शुक्ला को एएसपी मोहला-मानपुर, पुपलेश पात्रे को एएसपी अंबिकापुर, सोनिया धरड़े को एएसपी आइयूसीएडब्ल्यू, पदमश्री तंवर एएससी आइजी कार्यालय दुर्ग रेंज और राहुल देव शर्मा को एएसपी राजनांदगांव बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button