ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

Jabalpur News : नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने जेडीए-सीईओ से मुलाकात कर रखी यह मांग

जबलपुर। खसरे में शहरी सीलिंग दर्ज होने से सैकड़ों भू-स्वामी अपनी जमीन पर काबिज हाेने के बावजूद अपनी जमीन के मालिक नहीं हैं। उनके भूखंड शहरी सीलिंग में दर्ज हैं। इस मामले में नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच ने जहां कलेक्टर को पत्र लेकर पीड़ित भू-स्वामियों को रहत पहुंचाने की मांग की है, वहीं जबलपुर वकास प्राधिकरण के सीइओ से भी भेंट की। इस मामले में सीइओ ने मदद का भरोसा दिलाया है।

18 साल पहले खसरे में दर्ज शहरी सीलिंग के परिपेक्ष्य में अहम आदेश दिया था

नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के पीजी नाजपांडे ने बताया कि करीब 18 साल पहले तत्कालीन अपर कलेक्टर एवं सक्षम अधिकारी ने खसरे में दर्ज शहरी सीलिंग के परिपेक्ष्य में अहम आदेश दिया था। उक्त आदेश के अनुसार सभी खसरों से शहरी सीलिंग शब्द को विलोपित किया जाना था। इस संबंध में सक्षम न्यायालय ने सभी तहसीलदारों को पत्र लिखकर उक्त आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया था।

सीईओ ने उनकी बात सुनी और उनको हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया

करीब चार साल पहले खसरों के कालम नंबर 12 में शहरी सीलिंग दर्ज हो गया। इसके बाद से भूस्वामी लगातार भटक रहे हैं। इस समस्या को लेकर नाग. उप. मार्ग. मंच ने जेीए के सीईओ दीपक कुमार वैद्य से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा। मंच के मुताबिक सीईओ ने उनकी बात सुनी और उनको हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मंच के मणिकांत नेमा और जेडीए आवास संघ की ओर से विनोद दुबे, केएल चौपड़ा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button