ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

फूड कंपनी का सर्वर हैक करने पर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नवी मुंबई पुलिस ने एक ऑनलाइन फूड कंपनी के सर्वर को कथित तौर पर हैक करने और 4.3 लाख रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाने के लिए नौ आईपी पते के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है।एक अधिकारी ने कहा कि एक शिकायत के आधार पर, पुलिस ने गुरुवार को आईपी पते के मालिकों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

कंपनी का सर्वर कथित तौर पर जून और जुलाई 2023 के बीच हैक हो गया था। जिसके बाद, वेबसाइट क्रैश हो गई और इसके कारण ग्राहक खरीदारी नहीं कर सके। जिसके कारण कंपनी को 4.3 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। अधिकारी ने कहा है कि फिलहाल, इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।हाल ही में एक मामला सामने आया था, जिसमें एक हैकर ने राजस्थान में महिलाओं के ऑनलाइन अंडरगारमेंट्स सप्लाई करने वाली कंपनी के सर्वर को हैक कर लिया था।

इसके बाद हैकर ने लगभग 15 लाख हिंदू लड़कियों और महिलाओं का डेटा चुरा लिया।इतना ही नहीं, हैकर ने इस डेटा को इस्लामिक देशों को बेच दिया। हालांकि, कंपनी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संजय सोनी को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया। कंपनी ने बताया कि आरोपी डेटा लीक करने की धमकी देकर कंपनी को ब्लैकमेल भी कर रहा था। वह कंपनी को ब्लैकमेल कर उससे 1500 डॉलर वसूल भी चुका था।

 

Related Articles

Back to top button