ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

प्याज पर निर्यात शुल्क को लेकर शिवसेना ने केंद्र सरकार को घेरा..

शिवसेना (उद्धव) ने शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में लिखा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सूरज पर मिशन भेज सकती है, लेकिन सरकार को पहले देश में प्याज के मुद्दों पर फोकस करना चाहिए वरना 2024 के लोकसभा चुनाव में सरकार का पता भी नहीं चलेगा। शिवसेना (यूबीटी) ने प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने के सरकार के फैसले की आलोचना की।

शिवसेना का केंद्र पर तंज
बता दें कि केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले का किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। महाराष्ट्र के नासिक, अहमदनगर और पुणे जिलों में बड़े पैमाने पर प्याज की खेती की जाती है। यही वजह है कि केंद्र सरकार द्वारा प्याज पर निर्यात शुल्क लगाने के मुद्दे पर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। शिवसेना के मुखपत्र के संपादकीय में लिखा गया है कि ‘देश के लोगों को नए मिशन जैसे चंद्रमा मिशन, सूर्य मिशन और शुक्र मिशन में लगाया जा रहा है। मिशन सूर्य आदि सब ठीक हैं लेकिन यह बेहद जरूरी है कि देश में प्याज के मुद्दे को भी सुलझाया जाए। आप सूर्य पर मिशन भेजिए लेकिन उससे पहले आपको प्याज के मुद्दे को सुलझाना चाहिए वरना आपका मिशन 2024 गड़बड़ा जाएगा और आपको अंदाजा भी नहीं होगा।’

 

Related Articles

Back to top button