ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

श्रीलंका के खिलाफ मैच में भी नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर बीसीसीआई ने किया फैसला

श्रेयर अय्यर को एशिया कप में भारत-श्रीलंका मुकाबले में भी टीम में जगह नहीं मिली है। बीसीसीआई ने ताजा अपडेट में बताया कि श्रेयस अय्यर को आराम करने की सलाह दी गई है और इस मैच में भी बाहर रखा रखा गया है। भारतीय क्रिकेट परिषद (बीसीसीआई) ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “श्रेयस अय्यर बेहतर महसूस कर रहे हैं लेकिन अभी भी पीठ की ऐंठन से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। उन्हें बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने आराम की सलाह दी है और वह आज टीम के साथ स्टेडियम नहीं गए हैं।”

रविवार को हुआ था दर्द

बता दें कि रविवार को एशिया कप सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले अय्यर को पीठ में ऐंठन की समस्या हुई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के समय उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि की और बताया कि श्रेयस अय्यर को पीठ में दर्द है इसलिए उनकी जगह केएल राहुल को शामिल किया गया है। संयोग से श्रेयर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए केएल राहुल ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और शानदार शतक जमाया।

पुरानी है चोट की समस्या

बता दें कि श्रेयस अय्यर काफी समय से पीठ की चोट से जूझ रहे थे। हाल ही में उन्होंने सर्जरी भी कराई थी। करीब 6 महीनों तक बाहर रहने के बाद उन्हें एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया गया है। श्रेयस ने एशिया कप 2023 के ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला था, जिसमें उन्होंने 14 रन बनाए थे। इसके बाद नेपास के खिलाफ भी उन्हें टीम में शामिल किया गया, जिसमें उन्होंने 50 ओवर फील्डिंग की थी। लेकिन बैटिंग का मौका नहीं मिला था।

Related Articles

Back to top button