ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

मैक्सिको सीमा पर अमेरिकी अधिकारियों ने दो ट्रकों पर की फायरिंग, तीन लोग घायल

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको में अमेरिकी नागरिकों के ऊपर फायरिंग की घटना हुई है। मैक्सिको के सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक नार्थ मैक्सिको में दो वाहनों पर फायरिंग की गई, इसमें अमेरिकी नागरिकों के साथ मैक्सिको के नागरिक भी सवार थे। इसमें हमले में मैक्सिको के तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

अमेरिका से आ रहे थे ट्रक

नार्थ मैक्सिको में यह घटना बार्डर के इलाके के तमाउलिपास में रोमा ब्रिज के करीब हुई है। मैक्सिकन नेशनल माइग्रेशन इंस्टीट्यूट ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि दो ट्रक अमेरिका की तरफ से आ रहे थे, इनमें 20 लोग सवार थे। इनमें से चार अमेरिकी नागरिक थे। इस दौरान हथियार से लैस अमेरिकी सीमा शुल्क अधिकारियों ने इन लोगों ने पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं।

महिला की पीठ में लगी गोलियां

फायरिंग में एक मैक्सिकन महिला की पीठ में दो गोलियां लग गईं। वहीं एक 62 साल के व्यक्ति के पैर और 70 साल के व्यक्ति के अंगुली में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों ट्रकों में सवार 20 लोगों में 4 अमेरिकी नागरिक थे, इसमें दो नाबालिग और एक 19 महीने का बच्चा भी था।

कोई अमेरिकी नागरिक नहीं हुआ घायल

नार्थ मैक्सिकों में अमेरिका से आ रहे दो ट्रकों पर हुई फायरिंग में कोई भी अमेरिकी नागरिक घायल नहीं हुआ है। अमेरिकी अधिकारी ने समाचार एजेंसी रायटर को जानकारी दी कि अमेरिकी सीमा शुल्क के अधिकारियों ने रोमा पोर्ट आफ एंट्री पर फायरिंग की दी, इस मामले में सात लोगों पर कार्रवाई हुई। फायरिंग की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button