ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर खालिद लतीफ को नीदरलैंड में हुई 12 साल की जेल, यह है पूरा मामला

एम्स्टर्डम। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर खालिद लतीफ को नीदरलैंड की अदालत ने 12 साल की जेल की सजा सुनाई। लतीफ पर एक डच नेता गीर्ट वाइल्डर्स की हत्या करने के लिए लोगों को उकसाने के मामले में अदालत में केस चल रहा था। इस दौरान वो कभी भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए और पाकिस्तान में ही रहे। इस दौरान कोर्ट बिना लतीफ के उपस्थित हुए उन्हें सजा सुना दी।

वीडियो में डच नेता की हत्या करने के लिए उकसाया

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर खालिद लतीफ ने 2018 में एक वीडियो जारी कर कहा था कि जो भी गीर्ट वाइल्डर्स की हत्या करेगा, उसे 30 लाख पाकिस्तानी रुपये देने की घोषणा की थी। लतीफ का यह वीडियो तब सामने आया था जब डच नेता के खिलाफ पाकिस्तान में जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे थे। दरअसल वाइल्डर्स ने मुस्लिम पैगंबर मोहम्मद को लेकर कार्टून प्रतियोगिता कराने की घोषणा की थी। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने इसे रद कर दिया गया था।

नीदरलैंड और पाकिस्तान के बीच नहीं है प्रत्यर्पण की संधि

गौरतलब है कि पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच प्रत्यर्पण की संधि ही नहीं है। अब खालिद लतीफ को नीदरलैंड लाने को लेकर पेंच फस गया है। नीदरलैंड की ओर से पाकिस्तान को इस मामले में सहयोग करने की अपील की गई, लेकिन कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिली। कोर्ट की सुनवाई में यह साफ हो गया कि लतीफ ने डच नेता की हत्या के लिए पैसा देने की बात कही है।

गीर्ट वाइल्डर्स हैं प्रभावशाली नेता

गीर्ट वाइल्डर्स को यूरोप के सबसे प्रभावशाली नेताओं में माना जाता है। इसके साथ ही उनकी फ्रीडम पार्टी डच संसद में सबसे बड़े दलों में शुमार है। वाइल्डर्स के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन के बाद उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है।

Related Articles

Back to top button