ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

एशिया कप 2023: बारिश फिर बनी India-Pakistan मैच की दुश्मन सोमवार को 24.1 ओवर से आगे खेलेगा भारत

कोलंबो। एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया। अब मैच रिजर्व डे यानी सोमवार को दोपहर 3 बजे से खेला जाएग। मुकाबला वहीं से शुरू होगा जहां रविवार को रोका गया। भारतीय टीम खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 147 रन बना चुकी थी। अब यही से आगे मैच खेला जाएगा।

अर्धशतक जमाकर आउट हुए रोहित और शुभमन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना लिए हैं। विराट कोहली (8) और केएल राहुल (17) रन पर नाबाद हैं। शुभमन गिल 58 रन पर आउट हुए। उन्हें शाहीन अफरीदी ने शादाब खान के हाथों कैच कराया। इससे पहले, रोहित शर्मा (56 रन) पर शादाब खान की गेंद पर फहीम अशरफ को कैच दे बैठे।

इससे पहले दोनों टीमों के बीच एशिया कब का पहला मुकाबला कैंडी में बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव नहीं है, जबकि टीम इंडिया में श्रेयर अय्यर के स्थान पर केएल राहुल को शामिल किया गया है।

Colombo weather Report

इससे पहले जारी विदेर रिपोर्ट में कोलंबो में बारिश की 90% से अधिक संभावना व्यक्त की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। आकाश साफ होने का कोई संकेत नहीं है। आर्द्रता लगभग 81% तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि हवा 21 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

R Premadasa Stadium Pitch Report

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच ऐतिहासिक रूप से स्पिनरों को मदद करती रही है, लेकिन इसकी तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के कारण बल्लेबाजों को भी कुछ मदद मिलती है। इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना अपेक्षाकृत कठिन है, लेकिन मौसम को देखते हुए संभावना है कि टॉस जीतने वाला पहले गेंदबाजी चुनेगा, क्योंकि अगर बारिश मैच को प्रभावित करती है तो डीआरएस फैक्टर बड़ी भूमिका निभाएगा।

IND vs PAK, Playing XIs

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान: फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ

Related Articles

Back to top button