ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अनाधिकृत वेंडरों ने रेलवे के कमर्शियल इंस्पेक्टर को घेरकर पीटा, GRP ने आरोपितों के खिलाफ दर्ज की FIR

दुर्ग। ट्रेनों में घूम-घूमकर अवैध रूप से व्यापार करने वाले कुछ अनाधिकृत वेंडरों ने मिलकर रेलवे के कमर्शियल इंस्पेक्टर (सीआइ) से मारपीट की है। सीआइ ने दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर कुछ अनाधिकृत वेंडरों को देखकर उनसे पूछताछ की तो आरोपितों ने घेरकर उनकी ही पिटाई कर दी। सीआइ ने जीआरपी में इसकी शिकायत की। जिसके आधार पर जीआरपी ने तीन नामजद आरोपितों सहित कई अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली गलौज, मारपीट, रास्ता रोकने, शासकीय सेवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत प्राथमिकी की है।

पुलिस ने बताया कि पंचशील चरोदा निवासी एल विद्यासागर रेलवे में सीआइ हैं। वे शनिवार को रायपुर से अंतागढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन में अनाधिकृत वेंडरों की जांच करते हुए भिलाई से दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर कुछ अनाधिकृत वेंडर यात्रियों को खाने पीने की चीज बेच रहे थे। उन्हें देखकर सीआइ एल विद्यासागर ने उनका अपने मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू किया ताकि, उसके आधार पर उनकी पहचान हो सके। उनमें से एक वेंडर ने सीआइ वीडियो बनाता देख लिया और उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस पर सीआइ ने आरोपितों से उनका आई कार्ड मांगा तो आरोपितों ने विवाद शुरू कर दिया।

एक वेंडर ने सीआइ का मोबाइल छीन लिया। इसी दौरान आरपीएफ जवान हरे राम कुमार वहां पहुंचा। सीआइ ने आरपीएफ जवान से कहा कि सभी वेंडरों को जीआरपी चौकी ले जाए। इस पर आरोपितों ने सीआइ एल विद्यासागर को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। वहां उपस्थित आरपीएफ जवान ने बीच बचाव किया तो सभी आरोपित मौके से भाग गए। आरोपितों में से तीन आरोपित राजन सोनकर, विशाल सोनकर और सूरज सोनकर की नामजद पहचान की गई है। बाकि आरोपितों की वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है। घटना की शिकायत पर जीआरपी ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी कर आरोपितों की तलाश शुरू की है।

Related Articles

Back to top button