ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

सेंट्रल जेल में कटेगी पूर्व CM की रात, भारी सुरक्षा के बीच पुलिस ने किया शिफ्ट…

अमरावती। आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम और तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की रात आज राजमुंदरी सेंट्रल जेल में कटेगी। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। 9 सितंबर को उन्हें 371 करोड़ रुपये के कौशल विकास घोटाला मामले में CID ने गिरफ्तार किया था। रविवार को भारी सुरक्षा के बीच पुलिस जेल लेकर पहुंचे।

पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के एक मामले में 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस जब उन्हें राजमुंदरी सेंट्रल जेल लेकर पहुंची तो जेल के बाहर भारी संख्या में उनके समर्थक जमा थे। चंद्रबाबू नायडू के समर्थकों को संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 9 सितंबर को जब नायडू को गिरफ्तार किया गया, उस दौरान वो नंदयाल जिले के दौरे पर थे।

 बता दें कि सीआईडी की टीम ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को शनिवार सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल के बाहर से गिरफ्तार किया था। चंद्रबाबू नायडू को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी बस में सो रहे थे। आंध्र प्रदेश पुलिस ने कथित कौशल विकास निगम घोटाले में नायडू को शनिवार को ‘मुख्य षड्यंत्रकारी’ बताया था। ऐसा आरोप है कि इस कथित घोटाले से राज्य सरकार को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Related Articles

Back to top button