ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: ठाणे में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 6 मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे शहर के बालकुम इलाके में रविवार शाम एक 40 मंजिला इमारत की निर्माणाधीन लिफ्ट गिरने से कम से कम छह श्रमिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि यह लिफ्ट 40वीं मंजिल से दुर्घटनाग्रस्त होकर पी-तीन (पार्किंग क्षेत्र में तीन स्तरीय भूमिगत) में जा गिरी।

उन्होंने बताया कि जिस इमारत में घटना हुई वह घोड़बंदर रोड पर स्थित है। उन्होंने बताया कि घटना शाम करीब पांच बजकर 30 मिनट की है। प्रथम दृष्टया लिफ्ट के गिरने की वजह इसकी सहायक केबल में से एक केबल का टूटना माना जा रहा है। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और दमकलकर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और भूमिगत पार्किंग से श्रमिकों को बाहर निकाला। तडवी ने कहा, ‘‘फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि लिफ्ट की केबल में खराबी कैसे आई।”

मृतक मजदूरों की पहचान
मृतक मजदूरों की पहचान महेंद्र चौपाल (32), रूपेश कुमार दास (21), हारुन शेख (47), मिथलेश (35) और कारीदास (38) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि मरने वाले एक अन्य व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है ।

Related Articles

Back to top button