ब्रेकिंग
10 रुपये का विवाद... गांव पहुंची बस तो कंडक्टर की हो गई धुनाई, तो कंडक्टर की हो गई धुनाई, तो कंडक्टर... संपत्ति विवाद में सगे भाई ने नवविवाहित छोटे भाई की दांतो से कांटी ऊंगली कटकर हुई अलग बचाने आऐ दूसरे ... मुरैना हॉप इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक हुआ विस्फोट फायरबिग्रेड ने बड़ी मशक्... मुरैना के सबलगढ़ में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे फायरिंग एक गंभीर घायल गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत
देश

वैश्विक नेताओं की पत्नियों के लिए परोसे गए मोटे अनाज के व्यंजन

जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के नेताओं की पत्नियों और प्रथम महिलाओं के लिए शनिवार को जयपुर हाऊस में दोपहर के विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भोजन के बाद उन्हें राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (एन.जी.एम.ए.) में कलाकृतियों की एक प्रदर्शनी का दौरा कराया गया।

एक सूत्र ने कहा कि समूह को मोटे अनाज आधारित व्यंजन परोसे गए और उन्होंने कुछ ‘स्ट्रीट फूड’ का भी आनंद उठाया। सूत्र ने कहा, ‘‘तुर्किये, जापान, ब्रिटेन, आस्ट्रेलिया और मॉरीशस के राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों सहित अन्य ने एन.जी.एम.ए. में प्रदर्शनी का दौरा किया।’’  इससे पहले, कुछ विश्व नेताओं की पत्नियों और प्रथम महिलाओं ने मोटे अनाज (ज्वार, बाजरा) की खेती के बारे में जानने के लिए पूसा परिसर का दौरा किया। सूत्र ने कहा कि उन्होंने (नेताओं की पत्नियों) मोटे अनाज के बारे में और अधिक जानने में दिलचस्पी दिखाई।

आदिवासी किसान लहरी बाई से भेंट
एक घंटे की यात्रा के दौरान प्रतिनिधियों ने मध्य प्रदेश की महिला आदिवासी किसान लहरी बाई से भी मुलाकात की, जिन्होंने अपने खेत में मोटे अनाज के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लहरी बाई दूरदराज के गांवों की उन 20 महिला किसानों में से हैं, जिन्होंने आई.ए.आर.आई. में जी-20 नेताओं की पत्नियों के साथ मोटे अनाज की खेती के बारे में अपने अनुभव और ज्ञान सांझा किया।

मोटे अनाज उत्पादक 11 राज्यों की महिला किसान आमंत्रित हुईं
मोटे अनाज के उत्पादक 11 राज्यों-मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड और ओडिशा के दूर-दराज के गांवों से महिला किसानों को आमंत्रित किया गया था।

Related Articles

Back to top button