ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

पैसों के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान PCB ने जय शाह से मांगे पैसे ये है पूरा मामला

लाहौर। एशिया कप का रोमांच जारी है। इस बार टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जा रहा है। इस बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एशिया कप में श्रीलंका में खेले गए मुकाबले के कारण हुए नुकसान के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) से मुआवजे की मांग की है।

जका अशरफ ने जय शाह को लिखा पत्र

यह जानकारी समाचारी एजेंसी PTI ने दी है। हालांकि PCB ने इस मामले पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने एसीसी प्रमुख जय शाह को एक औपचारिक पत्र लिखा है। जिसमें मुआवजे की मांग की है। साथ ही जका ने श्रीलंका में मैचों के शेड्यूल को लेकर ACC के खराब व्यवहार को लेकर मायूसी जताई है।

मैचों में बदलाव के लिए कौन जिम्मेदार है?

पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने आखिरी समय में मैचों को दूसरे ग्राउंड पर स्थानांतरित करने के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। आधिकारिक पत्र में कहा गया कि मेजबान देश और एसीसी सदस्यों के बीच 5 सितंबर को एक बैठक हुई थी। कोलंबो में बारिश के कारण मैच हंबनटोटा में आयोजित करने का फैसला लिया गया था। हंबनटोटा में मैचों के प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। ACC की ओर से PCB को एक मेल भेजा गया था कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हालांकि कुछ ही दिनों में पीसीबी को मेल पर विचार न करने के लिए कहा गया। घोषणा की गई कि मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कैंडी और कोलंबो में आयोजित किए जाएंगे। अब अशरफ ने सभी मामलों पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

एशिया कप 2023 के आगामी मैचों की लिस्ट

9 सितंबर- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो

10 सितंबर- भारत बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

12 सितंबर- श्रीलंका बनाम भारत, कोलंबो

14 सितंबर- श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, कोलंबो

15 सितंबर- भारत बनाम बांग्लादेश, कोलंबो

17 सितंबर- फाइनल, कोलंबो

सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे।

Related Articles

Back to top button