ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

नीरज चोपड़ा के बाद पीवी सिंधू ने किया हजारों फैंस के साथ गरबा

राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पीवी सिंधू अहमदाबाद में हो रही 36वें राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा नहीं हैं।वह चोट से उबर रही हैं।हालांकि, भारत की यह दिग्गज खिलाड़ी गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनने के लिए गुजरात में थीं। उद्घाटन समारोह में भाग लेने के अलावा सिंधू ने नवरात्रि समारोह में भी भाग लिया।सिंधू ने वहां गरबा करती हुई नजर आईं।उनके साथ पूर्व शटलर तृप्ती मुरगुंडे और पूर्व एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज भी दिखाई दीं।सिंधू से एक दिन पहले भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भी गरबा किया था।सिंधू ने एक वीडियो भी शेयर किया।उन्होंने कैप्शन में लिखा- जब नवरात्रि के दौरान अहमदाबाद में रहो, तब डांस करो।भारतीय खेल प्राधिकरण ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पीवी सिंधू का गरबा वाला वीडियो साझा किया।साई ने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा- यह पीवी सिंधू के लिए गरबा की रात है। अहमदाबाद में नवरात्रि समारोहों के बीच सिंधू को गरबा करते हुए देखी गईं।उन्हें अंजू बॉबी जॉर्ज और तृप्ती मुरगुंडे का साथ मिला।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 29 सितंबर को 36वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत की घोषणा की थी।खेलों का आयोजन 29 सितंबर से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button