ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

घोसी उपचुनाव में BJP की करारी हार पर कांग्रेस गदगद, अजय राय बोले- ये I.N.D.I.A गठबंधन की जीत

लखनऊ: घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ी जीत मिली है तो वहीं बीजेपी की करारी हार हुई है। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को मिली जीत पर खुशी जताई है। अजय राय ने कहा कि यह जीत विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की जीत है। उन्होंने कहा कि घोसी उपचुनाव में सपा की जीत के आने वाले लोकसभा चुनाव में और सार्थक परिणाम देखने को मिलेंगे।

राय ने कहा कि कांग्रेस ने 26 अगस्त को ही सपा के समर्थन में अपने कदम बढ़ा दिए थे। मऊ के आसपास के सभी जिलों में कांग्रेस नेताओं ने घोसी में लोगों के बीच जाकर सपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। वहीं, लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन आईएनडीआइए में सीटों के बंटवारे को लेकर राय का कहना है कि इसका निर्णय शीर्ष नेतृत्व करेगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला भी बोला। कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी व बड़ी-बड़ी बातों से लोग ऊब चुके हैं। प्रदेश में हो रही दुस्साहसिक घटनाएं कानून-व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। महिला सिपाही के साथ हुई घटना इसका उदाहरण है। कहा कि कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था व जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएगी।

Related Articles

Back to top button