ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

जेल में हो सकता है मेरा खून…अतीक की हत्या के बाद से डर के साए में मुख्तार अंसारी

बांदा: बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी ने अपनी जान खतरे की बात कही है। मुख्तार ने कहा कि अंसारी ने कहा कि सोनभद्र से ट्रांसफर होकर आए वार्डन से मेरी जान को खतरा है. मेरी जेल के अंदर हत्या की जाती है। बता दें कि मुख्तार अंसारी ने मऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के दौरान जज से सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई है। इस दौरान उन्होंने उक्त बातें कहीं।

मख्तार ने जताया जान का खतरा 
कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी ने न्यायाधीश दिनेश चौरसिया से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। जज से अपनी जान को खतरा बताया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर जेल के अंदर माफिया डॉन की निगरानी और भी ज्यादा सख्त कर दी गई है। वहीं, इस पूरे मामले पर जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि बुधवार को ही नए वार्डन सोनभद्र से ट्रांसफर होकर आए हैं। हालांकि, वह तैनाती के बाद से छुट्टी पर चले गए हैं।

46 सीसीटीवी कैमरे हैं। 6 बॉडी वार्म कैमरे…
ऐसे में जेल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि नए वार्डन की ड्यूटी मुख्तार के बैरक से दूर रखी जाएगी। बैरक के आसपास उनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जेल के अंदर ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि माफिया डॉन का उनसे आमना-सामना नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कोशिश ये रहेगी की मुख्तार अंसारी को पेशी के लिए दूसरे जिले में नहीं भेजा जाएगा। जेल के अंदर कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। सर्कल गेट की गैलरी पूरी तरह बंद रहेगी। सुपरिटेंडेंट ने कहा कि जेल में 46 सीसीटीवी कैमरे हैं। 6 बॉडी वार्म कैमरे हैं सभी को पूरी तरह सक्रिय किया गया है।

अतीक अहमद की हुई हत्या 
गौरतलब है कि अतीक अहमद को साबरमती जेल और अशरफ अहमद को बरेली जेल से प्रयागराज लाया गया था। जहां उन दोनों से उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ हो रही थी। पूछताछ के दौरान ही पुलिस उन्हें रिमांड पर लेने के लिए मेडिकल जांच कराने अस्पताल ले गई थी, वहीं पर उन दोनों की हत्या कर दी गई। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की पत्नी शाइता परवीन फरार चल रही है।

Related Articles

Back to top button