ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

इस तिथि को जन्मे लोग करियर में छूते से आसमान, प्यार में खाते हैं धोखा

जिस तारीख को व्यक्ति का जन्म होता है। उससे उसका व्यक्तित्व बनता है। 5, 14 और 23 तारीख को जन्में लोगों का मूलांक 5 होता है। इस अंक में जन्में जातकों को अहंकारी और अति आत्मविश्वासी माना जाता है। आइए जानते हैं मूलांक 5 वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, करियर और पारिवारिक जीवन कैसा रहता है।

मूलांक 5 के जातकों को पता होता है कि किसी से कैसे काम निकलवाना है। बुद्धिमान और कम मेहनत करने के बावजूद हर समय सफल और आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं। वे जरूरत के समय मदद का हाथ बढ़ाने से नहीं हिचकिचाते। ये अपने करियर में ऊंचे मुकाम हासिल करने में सक्षम होते हैं।

मूलांक 5 वाले शंकालु होते हैं और आसानी से किसी पर भरोसा नहीं करते। इन लोगों को निजी जिंदगी में काफी संघर्षों का सामना करना पड़ता है। शक करने की आदत के कारण पार्टनर से झगड़े होते हैं। ये जरूरत से ज्यादा दिखावा भी करते हैं। कई बार इस चक्कर में अपनी बचत उड़ा देते हैं। मूलांक 5 के जातक आलसी भी होते हैं।

5 मूलांक वालों में अत्यधिक आत्मविश्वास होता है। जहां जरूरत नहीं होती वहां ये लोग आत्मविश्वास दिखाने से नहीं चूकते। जिसका परिणाम बार-बार भुगतना पड़ता है। इस मूलांक वाले लोग अच्छे नेता हो सकते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button