ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

महेंद्र सिंह धोनी ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ खेला गोल्फ वीडियो वायरल

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं। वैसे तो माही सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं, लेकिन आए दिन उनका कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। धोनी इन दिनों अमेरिका में अपने दोस्तों के साथ फुरसत के पल बिता रहे हैं। वहां से उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वे अलकराज का टेनिस मैच देखते हुए नजर आ रहे थे। अब एक बार फिर उनका नया वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में वे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गोल्फ का मजा लेते नजर आए धोनी

इस बार एमएस धोनी (MS Dhoni) को संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करते देखा गया। इस मुलाकात में दोनों ने गोल्फ भी खेला। इस दौरान धोनी न्यू जर्सी में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में दिखाई दिए। धोनी और ट्रंप का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी गोल्फ की गेंद को गोले की ओर मारते हुए दिख रहे हैं। वहीं, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति उस शाॅट को देखते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी के लुक की बात करें, तो वे इस दौरान अपने लंबे बालों वाले लुक में दिखाई दिए।

ट्रंप के साथ धोनी ने खिंचवाई तस्वीर

धोनी ने ट्रंप के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई। इस तस्वीर में ट्रंप ने लाल रंग की MAGA कैप पहनी हुई थी। बता दें कि गुरुवार को माही यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव और कार्लोस अलकराज मैच देखने पहुंचे थे। दरअसल, धोनी एक कूलिंग ब्रेक के दौरान, आर्थर ऐश स्टेडियम के स्टैंड में अलकराज के पीछे बैठे दिखाई दिए। इससे पहले भी धोनी टेनिस मैच के लिए दर्शक बने हैं। पिछले साल यूएस ओपन में भी वे मैच का मजा लेते हुए नजर आए थे। उस समय उन्होंने जननिक सिनर के खिलाफ कार्लोस अलकराज का मैच देखा था। बता दें कि धोनी के अपनी कप्तानी में IPL 2023 में CSK को पांचवी बार चैंपियन बनाया है।

Related Articles

Back to top button