ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुने जाने पर शिखर धवन का रिएक्शन बोले- 150 करोड़ लोगों

नई दिल्ली। भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में 15 सदस्यीय टीम आईसीसी ट्रॉफी जीतने मैदान में उतरेगी। 5 अक्टूबर से 50-50 विश्व कप खेला जाएगा। उद्घाटन मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होगा। 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन को एशिया कप के बाद विश्व कप स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। इस बीच धवन ने टीम को खास संदेश दिया है। उन्होंने बड़े टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

बीसीसीआई के पोस्ट पर कमेंट कर शिखर धवन ने लिखा, ‘विश्व कप 2023 टूर्नामेंट में भारत टीम में चुने गए मेरे साथियों और दोस्तों को बधाई। 1.5 अरब लोगों की प्रार्थनाएं और समर्थन के साथ आप हमारी आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाते हैं। पूरी कोशिश करो टीम इंडिया।’

वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, शमी, सिराज, कुलदीप यादव।

भारत के विश्व कप मैच

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 8 अक्टूबर, चेन्नई
  • भारत बनाम अफगानिस्तान- 11 अक्टूबर, दिल्ली
  • भारत बनाम पाकिस्तान- 14 अक्टूबर, अहमदाबाद
  • भारत बनाम बांग्लादेश- 19 अक्टूबर, पुणे
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड- 22 अक्टूबर, धर्मशाला
  • भारत बनाम इंग्लैंड- 29 अक्टूबर, लखनऊ
  • भारत बनाम श्रीलंका- 2 नवंबर, मुंबई
  • भारत बनाम साउथ अफ्रीका- 5 नवंबर, कोलकाता
  • भारत बनाम नीदरलैंड- 12 नवंबर, बेंगलुरु

Related Articles

Back to top button