उत्तरप्रदेश
दिग्विजय सिंह गुस्से में निकले

वहीं अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे खिंचतान के बीच दिग्विजय सिंह का गुस्सा देखने को मिल रहा है. खबर है कि दिग्विजय सिंह बहुत ग़ुस्से में अपने घर से बाहर निकले है. उन्होंने सभी मीडियाकर्मियों को खुद गेट से बाहर कर दिया. उन्होंने कहा कि पहले मैं अपने समर्थकों से बातचीत कर लूं फिर मीडिया से बात करेंगे
दिग्विजय के घर के बाहर लोग आए
कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे दिग्विजय सिंह के घर के बाहर सर्मथकों का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह सिंह ने कहा कि थोड़ी देर में तस्वीर साफ हो जाएगी. जब उनसे मल्लिकाअर्जुन खड़गे से मुलाकात के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि चर्चा में क्या मुलाकात हुई वो बाद में पता चल जाएगा. दिग्विजय सिंह के नामांकन को लेकर उन्होंने कहा कि अभी इंतजार करना ही बेहतर होगा क्याोंकि अभी तक कुछ हुआ नहीं है. जयवर्धन सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश को जोड़ रही है. उन्होंने आखिरी में कहा कि जो भी अक्ष्यक्ष बनेगा कांग्रेस का ही अध्यक्ष बनेगा. इस बात को स्वीकार कर लेना चाहिए
खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे दिग्विजय सिंह अध्यक्ष रेस से बाहर




