ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

देश भर में जन्माष्टमी की धूम, दही-हांडी कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम शिंदे, देखें झलकियां

आज देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों की शानदार साज-सज्जा के साथ कहीं झांकियों का आयोजन हो रहा है तो कहीं रास लीला। वहीं महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर दही-हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। ठाणे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता जैकी भगनानी के साथ ‘जन्माष्टमी उत्सव’ समारोह में शामिल हुए।

रकुलप्रीत सिंह हुईं शामिल

बता दें कि कोर्ट ने ठाणे के कल्याण में दही-हांडी उत्सव के आयोजन की इजाजत शिंदे गुट को दे दी है। यहां के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर सालों से शिवसेना की शहर शाखा द्वारा दही-हांडी उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर पहुंची रकुलप्रीत सिंह ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निमंत्रण पर मुझे पहली बार दही-हांडी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है।

सरकार ने किये इंतजाम

बता दें कि दही-हांडी कार्यक्रम में बढ़ते जोखिम को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इसमें शामिल होनेवाले करीब 75 हजार गोविंदाओं को इंश्योरेंस मुहैया कराया है। अस्पतालों में भी इनके इलाज के लिए विशेष इंतजाम किये गये हैं।देखिये मुंबई में आयोजित एक दही-हांडी कार्यक्रम की झलकियां…

महिला गोविंदा में भी जोश

दही-हांडी कार्यक्रम को लेकर महिलाओं का जोश भी देखने लायक है। मुंबई में निर्भया महिला गोविंदा पाठक ग्रुप ने मां काली के भेष में शानदार डांस पेश किया। देखिये उनके सेल्फ-डिफेंस से जुड़े खास डांस की झलकियां….

श्रीकृष्ण जन्मभूमि में उमड़े श्रद्धालु

जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने हर्ष और उल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी मनाई।

Related Articles

Back to top button