ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

‘हर शिखर तिरंगा’ मिशन: छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पर लहराया तिरंगा, राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अद्वितीय अभियान

रायपुर। भारत के सभी राज्यों के उच्चतम बिंदु पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के एक अद्वितीय अभियान, हर शिखर तिरंगा (एचएसटी) मिशन पर निकली टीम ने बुधवार काे छत्तीसगढ़ के सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा, जिला बलरामपुर (1225 मीटर) में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लहराया। टीम के 14 सदस्यीयों के साथ प्रदेश में अभियान का मोर्चा संभाल रही डा. नम्रता सिंह ने भी चढ़ाई की। अभियान का यह 24वां शिखर था। अब टीम झारखंड के उच्चतम शिखर पारसनाथ में चढ़ाई के लिए निकल चुके हैं। अभियान का नेतृत्व कर्नल रणवीर सिंह जामवाल एसएम, निदेशक एनआइएमएएस कर रहे हैं।

कर्नल रणवीर सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान (एनआइएमएएस) के इस अभियान के अंतर्गत हमने छत्तीगढ़ 24वां राज्य था जहां हमने चढ़ाई की। बुधवार, छह सितंबर को टीम ने शाम 4 बजे चढ़ाई शुरू की। टीम के साथ स्थानीय लोग भी गाइड करने के लिए हमारे साथ थे। सीआरपीएफ के जवानों का साथ भी हमें मिला।

डेढ़ घंटे में तय की दूरी:

डा. नम्रता सिंह ने बताया कि चढ़ाई के समय ज्यादा समस्या का सामना नहीं करना पड़ा, हालांकि रास्ता खोजने में समय लगा। शाम 5:50 बजे हम शिखर पर पहुंच गए थे। बता दें कि भारत के प्रत्येक राज्य के उच्चतम बिंदु पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का एक अनूठा अभियान है। यह आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में देश के सभी राज्यों में तिरंगे को ले जाने और आजादी के 75वें वर्ष को चिह्नित करने और भारत की जी-20 अध्यक्षता के उपलक्ष्य में शिखर पर फहराने का एक अभियान है।

तीन बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुके है कर्नल रणवीर सिंह

कर्नल रणवीर सिंह जामवाल ने बताया कि यह पहली बार भारत के प्रत्येक राज्य के उच्चतम बिंदु पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का एक अनूठा अभियान है। यह आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में देश के सभी राज्यों में तिरंगे को ले जाने और आजादी के 75वें वर्ष को चिह्नित करने और भारत की जी-20 अध्यक्षता के उपलक्ष्य में शिखर पर फहराने का एक अभियान है। बतादें कि कर्नल जामवाल 52 से अधिक सफल अभियानों के अनुभवी हैं और तीन बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले और सात महाद्वीपों के उच्चतम बिंदुओं को छूने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

अभी तक टीम इन प्रदेशों की ऊंची चोटी पर लहरा चुके हैं तिरंगा

अरूणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, शिलांग, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडू, केरल, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश।

Related Articles

Back to top button