ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

काबुल में एक एजुकेशन सेंटर में धमाका, कम से कम 19 लोगों की मौत

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में मंगलवार सुबह तीन जबरदस्त धमाके हुए हैं। ये धमाके अलग-अलग जगहों पर हुए हैं। धमाकों में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंच गया है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना के बाद काबुल में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां इन धमाकों की जांच कर रही हैं।

टोलो न्यूज के मुताबिक, तीनों धमाके पश्चिमी काबुल में हुए हैं। चश्मदीदों ने बताया कि पहला धमाका एक ट्रेनिंग सेंटर के पास, जबकि दूसरा धमाका अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के सामने हुआ है। तीसरा धमाका भी इसी जगह के आसपास हुआ है। ये धमाके उस वक्त हुए, जब स्कूली बच्चे अपनी क्लास के लिए जा रहे थे।

20 लोगों की मौत, कई घायल

बताया जा रहा है कि पहला धमाका मुमताज नाम के एक ट्रेनिंग सेंटर के पास हुआ। ये धमाका हैंड ग्रेनेड से किया गया है। धमाके में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं। आंतरिक मंत्रालय ने अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के पास विस्फोट की पुष्टि की है। मंत्रालय ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

दो हफ्ते पहले भी हुआ था धमाका

बता दें कि इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में भी काबुल में बम धमाका हुआ था। ये धमाका काबुल के मनी एक्सचेंज मार्केट में हुआ था। इस हमले में दो मनी एक्सचेंजर्स घायल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button