ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कैनुला न निकालने पर गुस्से से लाल हो गया मरीज, पेचकस से डॉक्टर पर कर दिया हमला

 सफदरजंग अस्पताल में एक डॉक्टर की पिटाई करने का मामला सामने आया है। कैनुला न निकालने पर गुस्साए एक मरीज ने पेचकस से डॉक्टर पर हमला कर दिया। इस हमले में डॉक्टर के गर्दन, पेट और उंगली में चोट आई है। पीड़ित डॉक्टर को सहकर्मी ने बचाया। इसके बाद गॉर्ड ने कथित हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने डॉक्टर का बयान दर्ज कर आरोपी मरीज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

डॉक्टर पर पेचकस से हुआ हमला
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, पीड़ित डॉक्टर का नाम राहुल है जोकि गुजरात के रहने वाले हैं और सफदरजंग अस्पताल में ऑर्थोपीडिक विभाग में डॉक्टर हैं। पीड़ित डॉक्टर के अनुसार, देर रात करीब 1.15 बजे वह मरीज के देख रहे थे। इसी बीच एक मरीज मेरे पास आया और कहने लगा कि मेरे हाथ में लगा कैनुला निकला दो, जिस डॉक्टर ने उन्हें नर्सिंग स्टाफ से निकलवाने के लिए कहा। डॉक्टर ने बताया इस बात पर मरीज से लाल हो गया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा।

पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ 
इसके बाद आरोपी ने अपनी जेब से पेचकस निकाला और डॉक्टर पर हमला बोल दिया। इस हमले में डॉक्टर के गर्दन, पेट और उनकी उंगली में चोट लग गई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुन अन्य डॉक्टर और गार्ड वहां पहुंचे और पीड़ित डॉक्टर को आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित डॉक्टर के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी को पकड़ लिया गया है और पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button